- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- वाराणसी
- Varanasi News : गंगा में नाव पर चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, 5 नाविक गिरफ्तार
Varanasi News : गंगा में नाव पर चिकन पार्टी का वीडियो वायरल, 5 नाविक गिरफ्तार
वाराणसी। धार्मिक नगरी वाराणसी में गंगा नदी के बीच नाव पर कथित चिकन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नाविकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द से जोड़कर देखा जा रहा है।
मानमंदिर घाट के पास नाव पर हुई थी पार्टी
सूत्रों के मुताबिक वीडियो पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया और पुलिस हरकत में आ गई।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि दशाश्वमेध चौकी प्रभारी की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सामाजिक माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
गौरतलब है कि इससे पहले भी गंगा नदी में इफ्तार पार्टी और कथित रूप से चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंकने का मामला सुर्खियों में रहा था। उस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिन्हें बाद में अदालत से जमानत मिल गई थी।
घाटों पर बढ़ेगी निगरानी
पुलिस का कहना है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए घाटों और नाव संचालन गतिविधियों पर निगरानी और सख्त की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
