- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- टीम सामवेद ने बलिया में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
टीम सामवेद ने बलिया में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बलिया : सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समवाद सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, बलिया द्वारा शहर से सटे पियरिया (बलिया-लखनऊ रोड) स्थित नीलम ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी बलिया के जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संयोजन सतीश विक्रम तिवारी और शशिकांत द्वारा किया गया।
विद्यालय की ओर से शिक्षक आयुष सर, अमन सर और अन्य स्टाफ मौजूद रहे। संस्था की ओर से देवेश पाठक सुगन, ईलु पांडेय, अतुलित पांडेय सहित कई सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था अध्यक्ष सत्यम मिश्र ने सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट करते हुए वृक्षों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “हर लगाया गया पौधा एक भविष्य है, जिसे मिलकर हमें संवारना है।”
