- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- शिक्षिका की बेटी ने बढ़ाया बलिया का मान, बनीं सहायक मौसम वैज्ञानिक
शिक्षिका की बेटी ने बढ़ाया बलिया का मान, बनीं सहायक मौसम वैज्ञानिक
On
Ballia News : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मुंबई में वैज्ञानिक बन शिक्षिका पुत्री नीतिज्ञा गुप्ता (Nitigya Gupta) ने ना सिर्फ गांव, बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। नीतिज्ञा की सफलता से चहुंओर खुशी का माहौल है। बलिया सदर तहसील क्षेत्र के बादिलपुर गांव निवासी राज कुमार गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय गरयां पर तैनात राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका डॉ. निर्मला गुप्ता की पुत्री नीतिज्ञा गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है।
सेंट जेवियर्स स्कूल बेल्थरा रोड से 10वीं और 12वीं उतीर्ण नीतिज्ञा ने कम्प्यूटर साइंस (Computer science) से राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद अयोध्या से बी.टेक. (B.Tech) की पढ़ाई पूरी की। फिर पुणे (महाराष्ट्र) से सी.डेक (सेन्टर फॉर डेवलपमेन्ट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग) की पढ़ाई पूरी कर नीतिज्ञा यश टेक्नोलॉजी पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर बन गयी। इंजीनियरिंग की नौकरी करते हुए नीतिज्ञा ने लक्ष्य के प्रति ईमानदार मेहनत जारी रखा, जिसका परिणाम सुखद आया है।
नितिज्ञा का चयन वैज्ञानिक सहायक पद पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग मुंबई में हुआ है। नितिज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही परिजनों और गुरुजनों को दिया है। शिक्षिका की बेटी नितिज्ञा की सफलता पर बीईओ राजीव गंगवार, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डॉ. राजेश पांडेय, शशिकांत ओझा, बीके पाठक, संतोष सिंह, कुंवर सुरेश कुमार सिंह, जेपी सिंह, एआरपी अजय कांत, अजय गुप्ता, निलेश पांडेय, कमला सिंह, आशा गुप्ता, प्रिया सिंह, रीमा देवी, आरती पाठक, गोल्डी सिंह, सारिका पांडेय, सोनी तिवारी, नीतू उपाध्याय, अमृता पांडेय, पीरगुलाम, एसपी तिवारी, कमलेश गुप्ता, विनोद यादव, जीवेश सिंह, राजीव उपाध्याय, रवीकांत पांडेय, बृज भूषण पांडेय, योगेश साहनी, मंजूर हुसैन इत्यादि ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं
Ballia News : 9 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
11 Mar 2026 05:51:37
हल्दी (बलिया) : हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पास स्थित बगीचे में मंगलवार सुबह एक किशोर का खून...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
