बलिया में ‘ज्ञान पोस्ट’ सेवा शुरू, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा सस्ता व सुरक्षित डाक विकल्प

बलिया। भारतीय डाक विभाग ने शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक नई पहल की है। बलिया मंडल में "ज्ञान पोस्ट" नामक एक विशेष डाक सेवा की शुरुआत की गई है, जो शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक पुस्तकों की सुरक्षित व किफायती डिलीवरी के लिए समर्पित है।

यह सेवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों के अनुरूप विकसित की गई है, जिसका मकसद दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक अध्ययन सामग्री को कम खर्च में पहुंचाकर शैक्षिक असमानता को कम करना है।

यह भी पढ़े - बलिया के गंगापुर घाट पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति, 35 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

क्या है 'ज्ञान पोस्ट'?

"ज्ञान पोस्ट" सेवा छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शिक्षकों और प्रकाशकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है। इसके माध्यम से पाठ्यपुस्तकें, स्टडी मैटेरियल, धार्मिक और सामाजिक साहित्य अब डाक सेवा के जरिए कम दरों पर देशभर में भेजा जा सकेगा।

सेवा की प्रमुख विशेषताएं

5 किलोग्राम तक की शैक्षणिक सामग्री के लिए मान्य।

डाक शुल्क ₹20 से प्रारंभ, अधिकतम ₹100 तक (5 किलो तक)।

ऑनलाइन ट्रैकिंग और डिलीवरी प्रूफ की सुविधा उपलब्ध।

सतही मार्ग से सुरक्षित और सटीक वितरण।

बुकिंग केवल डाकघर काउंटर से संभव।

इस सेवा के तहत वही सामग्री भेजी जा सकती है जो किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड, विश्वविद्यालय या सरकारी संस्था द्वारा स्वीकृत हो। व्यक्तिगत या व्यावसायिक पत्राचार इसमें शामिल नहीं किया जा सकता।

बलिया मंडल के डाक अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि, "ज्ञान पोस्ट" ग्रामीण और शहरी छात्रों को कम लागत पर अध्ययन सामग्री घर बैठे उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह डाक विभाग की एक दूरदर्शी और जनहितकारी पहल है, जो बलिया मंडल के सभी डाकघरों में लागू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.