साप्ताहिक परेड में एसपी ने परखी जवानों की तैयारी, दंगा नियंत्रण उपकरणों का भी किया निरीक्षण

बलिया। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की अनुशासन, एकरूपता और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

परेड के दौरान एसपी ने टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया और उसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास भी कराया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

यह भी पढ़े - बलिया रेलवे स्टेशन से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सोने का लॉकेट और नकदी बरामद

पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक और मानसिक फिटनेस के महत्व पर जोर देते हुए स्वयं अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दौड़ लगाई। उन्होंने जवानों को नियमित व्यायाम और फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की भी जांच की। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, रखरखाव और संचालन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

परेड में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा तथा सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.