बलिया में सपा विधायक का ऑडियो वायरल, कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, जानिए पूरा मामला

बलिया। निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले सपा में बगावती तेवर चरम पर है. बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी का ऑडियो वायरल हो रहा है.

बलिया। निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले सपा में बगावती तेवर चरम पर है. बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी का ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि विधायक कार्यकर्ता मोहम्मद जुबैर खान (सोनू) को अभद्र भाषा में धमकी दे रहे हैं।

सोनू के मुताबिक विधायक ने उनसे पूछा कि तुम यहां सिकंदरपुर में क्या कर रहे हो और फिर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. विधायक ने कहा कि बांसडीह खाली है, वहां जाकर राजनीति करो। मैं अभी 5 साल से विधायक हूं, अगली बार भी टिकट लूंगा। जीतो या हारो, मैं यहां 5 साल और रहूंगा। कुछ भी लिखोगे तो हाथ पैर तोड़ दिये जाओगे। सोनू ने मामले की शिकायत एसपी समेत बड़े नेताओं से की है।

यह भी पढ़े - बलिया: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

दरअसल, सिकंदरपुर में सपा ने जिस प्रत्याशी को टिकट दिया है. उनके खिलाफ सपा के सिकंदरपुर विधायक ने प्रत्याशी उतारा है. जिसको लेकर खींचतान चल रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि वर्तमान में सिकंदरपुर से विधायक रहे जियाउद्दीन रिजवी साहब का ऑडियो वायरल हुआ है.

साथ ही कहा कि जो कुछ भी हुआ है मैं उसकी निंदा करता हूं. वह पार्टी के जिम्मेदार व्यक्ति हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मेरी पार्टी के युवा नेता जुबेर सोनू के साथ जो हुआ है, मैं उसकी भी निंदा करता हूं. मैं दोनों नेताओं से बात कर पार्टी के हित में मतभेदों को खत्म करने की कोशिश करूंगा। इस संबंध में जब विधायक रिजवी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.