भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

बलिया। मलमास के पवित्र माह में श्री सैदनाथ मंदिर, सैदपुरा पर आयोजित नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। हाथी, घोड़े और बैण्ड-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर सकरपुरा और सुल्तानपुर होते हुए सरयू नदी घाट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी का जल कलश में भरकर पुनः बाबा मंदिर पहुंचकर महायज्ञ के लिए स्थापित किया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़े - तालाब में मछली पकड़ने के दौरान युवक डूबा, मौत

कलश यात्रा के दौरान ‘श्री सैदनाथ बाबा की जय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ के तहत दो जून को मंडप प्रवेश और तीन जून को अरणी मंथन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विद्वान आचार्य राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में महायज्ञ के दौरान वैदिक विधि-विधान से पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। वहीं, प्रतिदिन सायंकाल अयोध्या से पहुंचीं डॉ. साधना शास्त्री श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगी। इसके अलावा वृंदावन की रासलीला मंडली प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां देगी।

कलश यात्रा में पुजारी अभिषेक मिश्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जर्नादन वर्मा, बृजेश राजभर, शिवनारायण राजभर, महातम यादव, ओमप्रकाश सिंह, कमलेश यादव, योगेन्द्र यादव, अशोक गुप्ता, अवध सिंह, चन्द्रमा गिरी, मनोज राजभर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.