- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- ददरी मेला में सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके, लोगों ने खूब लुटाया प्यार, देखें वीडियो
ददरी मेला में सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके, लोगों ने खूब लुटाया प्यार, देखें वीडियो
On
हरियाणवी इंडस्ट्री की मशहूर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सपना को देश ही नहीं, विदेशों में भी जाना जाता है। खासकर यूपी, बिहार, राजस्थान समेत उत्तर भारत में सपना का खूब क्रेज हैं। सपना चौधरी सिर्फ डांसर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। सपना चौधरी जिस गाने में डांस करती हैं, वो वीडियो मिनटों में वायरल हो जाता हैं। सपना चौधरी के चाहनेवालों की कमी नहीं हैं। सपना अपने डांस मूव्स को लेकर काफी फेमस रहती हैं।
बुधवार की देर रात ददरी मेले के भारतेंदु मंच पर पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक से बढ़कर एक हरियाणवी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान दर्शकों द्वारा भोजपुरी गीत पर भी डांस की डिमांड की जा रही थी, लेकिन सपना चौधरी ने कहा कि अब तक भोजपुरी गीत पर डांस नहीं की हूं। इसलिए क्षमा चाहती हूं। हालांकि, डांसिंग क्वीन ने तेरी आख्या का ये काजल… पर जबरदस्त डांस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हर तरफ सिर्फ सपना चौधरी का ही नाम गूंजता दिखा।
कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल एवं सपना चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर मंच की औपचारिकता पूरी की। अध्यक्ष ने सपना चौधरी को बुके और इंस्ट्रूमेंट देकर सम्मानित किया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ में मौजूद रही।
खबरें और भी हैं
Ballia News : युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
13 Mar 2026 12:01:37
मुंबई : एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
