बलिया के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, इसी रास्ते से जाएगी बलिया

बलिया : परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण रूटों पर सर्वे कर बसों के संचालन की कवायद शुरू कर दी गयी है.

बलिया : परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण रूटों पर सर्वे कर बसों के संचालन की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में बीते शुक्रवार को मझवारा-नगरा-सिकंदरपुर के रास्ते बलिया के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है. इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। इस रूट पर पहली बार बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। छह माह पहले सर्वे के बाद ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल होने के बाद शुक्रवार को एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने फीता काटकर मऊ डिपो के बेड़े में शामिल नई बस को इसी रूट पर रवाना किया.

यह बस मझवारा नगर सिकंदरपुर होते हुए मऊ डिपो से प्रतिदिन सुबह छह बजे बलिया के लिए रवाना होगी। आधा घंटा रुकने के बाद बलिया डिपो से मऊ के लिए रवाना होगी। इस मार्ग पर कोई अन्य वाहन नहीं चलने से परिवहन निगम को राजस्व का लाभ मिलेगा। करीब एक माह पूर्व 24 अप्रैल को कोपागंज भटकोल मार्ग का सर्वे कर बड़े रोडवेज का संचालन शुरू किया गया है.

यह भी पढ़े - Ballia News : युवक को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और खोखा कारतूस बरामद

वहीं जिले के अन्य ग्रामीण मार्गों को परिवहन निगम द्वारा सर्वे के लिए चिन्हित किया जा रहा है। इसमें चिरैयाकोट-सरसेना रूट पर सर्वे और ट्रायल करने की कवायद चल रही है। कोरोना महामारी से पहले इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन होता था।

एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांग और उपयोगिता को देखते हुए मझवारा से बलिया के लिए बस सेवा शुरू की गई है. जिले में कई ऐसे मार्ग हैं, जिन पर अन्य निजी वाहन नहीं चलते हैं। रोडवेज बसों को उतारने की कवायद चल रही है। कई ग्रामीण मार्गों की पहचान की गई है। ट्रायल सफल होने के बाद ही बसों का संचालन होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.