Road Accident in Ballia : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

बलिया : फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर फेफना थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के सामने ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार मछली विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। 

सोमवार की दोपहर बलिया कोतवाली क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी मुन्ना राम (28) पुत्र परशुराम फेफना से बलिया जा रहा था। वह जैसे ही फेफना-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित चौबेपुर गांव के सामने पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही वाहनों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: IPS अधिकारियों के तबादले, ईरज राजा बने नए पुलिस अधीक्षक

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.