बलिया में 41 केन्द्रों पर होगी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा, कंट्रोल रूम स्थापित

Ballia News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के द्वारा समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा.) परीक्षा 11 फरवरी (रविवार) को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 09.30 से 11.30 तक एवं अपरान्ह 02.30 से 03.30 बजे तक) जनपद बलिया के 41 केन्द्रों पर आयोजित होगी। उक्त परीक्षा से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय, बलिया के संयुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जो 09 से 11 फरवरी तक क्रियाशील रहेगा।

कन्ट्रोल रूम में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।त्रिभुवन मुख्य राजस्व अधिकारी मो.नं. 9454417953/ 7007763612, माज अख्तर डिप्टी कलेक्टर मो.नं. 965102942, कन्ट्रोल रूम संचालित होने  रामप्रवेश सिंह प्रधान सहायक डीपीआरओ ऑफिस बलिया मो.नं. 9918964349, स्वामीनाथ राम वरिष्ठ सहायक उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय मो.नं. 9792893380, ग्यासुद्दीन वरिष्ठ सहायक लघु सिंचाई कार्यालय मो.नं. 9628530264, गौरीशंकर राम प्र. सहायक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय मो.नं. 7379617556 है। 

यह भी पढ़े - Ballia News: शिव महापुराण कथा के चौथे दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया शिवरात्रि और प्रदोष का महत्व, शिव भक्ति का दिया संदेश

जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि परीक्षा से संबंधित प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में अंकित करेगें रजिस्टर में शिकायतकर्ता का नाम/पता व मोबाइल नं. तथा शिकायत का विवरण अंकित करते हुये शिकायत का निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे। ड्यूटी में लगाये गये मजिस्ट्रेटगण 10 फरवरी को परीक्षा की तैयारी तथा 11 फरवरी को प्रश्नपत्रों के परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने एवं परीक्षा समाप्ति के पश्चात् परीक्षा से सम्बन्धित गोपनीय सील्ड् पैकेट प्रधान डाकघर बलिया में जमा होने सम्बन्धी रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करेगें।

त्रिभुवन मुख्य राजस्व अधिकारी मो०नं० 9454417953/ 7007763612, माज अख्तर डिप्टी कलेक्टर मो.नं. 965102942, कन्ट्रोल रूम संचालित होने का दिनांक/समय निर्धारित किया गया है, जिसमें 09 से 10 फरवरी तक प्रातः 10 बजे सांय 05 बजे तक, 11 फरवरी को प्रातः 06 बजे से प्रधान डाकघर बलिया में परीक्षा सम्बन्धी सामग्री जमा होने तक। संचालित कन्ट्रोल रूम का नम्बर-05498- 223111 है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी राजपुरा के पुराने बस स्टैंड से दिल्ली, चंडीगढ़, मोहाली और अंबाला की बस सेवा फिर शुरू, व्यापारियों में खुशी
राजपुरा/पटियाला: महिंद्रगंज बाजार के व्यापारियों की करीब एक दशक पुरानी मांग पूरी होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल...
UP ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े कथित नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार, सेना और एयरफोर्स स्टेशन की रेकी का आरोप
Barabanki News: ओवरटेक के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक; युवक की मौत
आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: केंद्र के 12 और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी, 1300 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.