बलिया में 12 फरवरी को होगी मण्डलीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता, बीएसए ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

Ballia News : शैक्षिक सत्र 2023-24 की मण्डलीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता 12 फरवरी 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में होगी। इसमें प्रतिभागिता के लिए 10 फरवरी 2024 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों की टीमें मण्डलीय प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करेगी। 

प्रतियोगिता में जनपद बलिया के प्रतिभाग के लिए सभी खेलों की टीम प्राथमिक संवर्ग में जनपदीय रैली के विजेता एवं उपविजेता टीम, जिनकी जन्मतिथि 31.12.2013 के बाद हो तथा उच्च प्राथमिक संवर्ग में प्रतिभावान सभी खेल के खिलाड़ियों (बालक तथा बालिका),  जिनकी जन्मतिथि 31.12.2010 के बाद की हो को चयन प्रक्रिया में प्रतिभागिता जरूरी है। 
 
सभी खिलाड़ी प्रारूप पर अपना विवरण भरेंगे तथा फोटो संबन्धित प्रधानाध्यापक द्वारा प्रमाणित होगा। प्रतिभागिता के लिए खिलाड़ियों को नगर पालिका, खण्ड विकास अधिकारी, रजिस्ट्रार जन्म व मृत्यु पंजीकरण द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति पात्रता फार्म के साथ संलग्न होगा। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बंधित शिक्षा क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रमाणित पात्रता फार्म, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की सत्यता की परख कर निर्धारित तिथि एवं स्थल पर पूर्वाहन 10 बजे उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.