बलिया और गाजीपुर को रेलवे ने दिया एक और स्पेशल गिफ्ट, देखें नई ट्रेन की समय-सारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08895/08896 गोंदिया-छपरा-गोंदिया त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोंदिया से 03 एवं 04 नवम्बर, 2024 दिन रविवार एवं सोमवार तथा छपरा से 04 एवं 05 नवम्बर सोमवार एवं मंगलवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा। 

08895 गोंदिया-छपरा त्यौहार विशेष गाड़ी 03 एवं 04 नवम्बर, 2024 दिन रविवार एवं सोमवार को गोंडिया से 20.00 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़़ से 20.58 बजे, राजनांदगांव से 21.22 बजे, दुर्ग से 22.10 बजे, रायपुर से 23.05 बजे, भाटापारा से 23.55 बजे, दूसरे दिन उसलापुर से 01.10 बजे, पेंड्रा रोड से 02.28 बजे, अनूपपुर से 03.07 बजे, शहडोल से 03.50 बजे, उमरिया से 04.45 बजे, कटनी से 06.50 बजे, मैहर से 07.35 बजे, सतना से 08.03 बजे, मानिकपुर से 10.02 बजे, शंकरगढ़ से 10.41 बजे, प्रयागराज से 12.05 बजे, बनारस से 13.50 बजे, गाजीपुर सिटी से 15.30 बजे तथा बलिया से 16.45 बजे छूटकर छपरा 19.00 बजे पहुंचेगी। 

यह भी पढ़े - बलिया में बंगाल के रंग में रंगा नवरात्रि उत्सव, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला


वापसी यात्रा में 08896 छपरा-गोंदिया त्यौहार विशेष गाड़ीे 04 एवं 05 नवम्बर, 2024 दिन सोमवार एवं मंगलवार को छपरा से 22.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 23.25 बजे, दूसरे दिन गाजीपुर सिटी से 00.25 बजे, बनारस से 02.10 बजे, प्रयागराज से 04.00 बजे, शंकरगढ़ से 04.52 बजे, मानिकपुर से 06.30 बजे, सतना से 07.40 बजे, मैहर से 08.07 बजे, कटनी से 09.25 बजे, उमरिया से 11.00 बजे, शहडोल से 12.04 बजे, अनूपपुर से 12.44 बजे, पेंड्रा रोड से 13.26 बजे, उसलापुर से 15.40 बजे, भाटापारा से 16.28 बजे, रायपुर से 17.45 बजे, दुर्ग से 18.55 बजे, राजनांदगांव से 19.18 बजे तथा डोंगरगढ़ से 19.43 बजे छूटकर गोंदिया 22.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.