बलिया में करंट की चपेट में आने से निजी चिकित्सक की मौत

बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में रविवार शाम करंट की चपेट में आने से एक निजी चिकित्सक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव निवासी डॉ. अरुण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (65) रविवार शाम अपने मकान के पीछे स्थित खेत की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान खेत में टूटकर गिरे विद्युत प्रवाहित एलटी तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़े - बलिया के 50 हजार के इनामी नक्सली अपराधी को STF ने असम से किया गिरफ्तार

परिजन और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.