UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से अब डायरेक्ट टैक्स भरना हुआ आसान

दिल्ली, सितंबर 2026: डायरेक्ट टैक्स का भुगतान अब टैक्सपेयर्स के लिए और आसान हो गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) के लिए अपने पेमेंट गेटवे का इंटीग्रेशन पूरा कर लिया है। इसके बाद देशभर के टैक्सपेयर्स UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए डायरेक्ट टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के हेड-रिटेल लायबिलिटीज, कार्ड्स एंड पेमेंट्स, शिरीष भंडारी ने कहा कि इस सुविधा से टैक्सपेयर्स अपनी पसंद के पेमेंट मोड के जरिए आसानी और सुरक्षित तरीके से टैक्स जमा कर सकेंगे।

यह भी पढ़े - IDFC FIRST Bank के सभी क्रेडिट कार्ड पर जीरो फॉरेक्स मार्कअप, नए और मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा लाभ

कई विकल्पों से कर सकेंगे भुगतान

टैक्सपेयर्स आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के रिटेल और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के अलावा UPI और कार्ड के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन भुगतान के लिए बैंक की किसी भी शाखा में जाकर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या कैश से टैक्स जमा किया जा सकता है।

दूसरे बैंकों के ग्राहक भी अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पेमेंट गेटवे के जरिए टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।

भुगतान के बाद डाउनलोड कर सकेंगे चालान

पेमेंट पूरा होने के बाद टैक्सपेयर्स चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन डाउनलोड कर सकते हैं। इससे टैक्स भुगतान का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना और भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसे देखना आसान होगा।

ऐसे करें ऑनलाइन डायरेक्ट टैक्स का भुगतान

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें।

संबंधित टैक्स चालान तैयार करें।

‘Payment Gateway’ विकल्प चुनें।

पेमेंट गेटवे के रूप में IDFC FIRST Bank का चयन करें।

UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से भुगतान पूरा करें।

भुगतान के बाद चालान और पेमेंट कन्फर्मेशन डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.