- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों का तनाव, क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी?
‘हमारी राधा’ में बढ़ा रिश्तों का तनाव, क्या शनाया के लिए राधा को तलाक देंगे गैरी?
उत्तर प्रदेश, सितंबर 2026: अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में रिश्तों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शनाया (वैदेही नायर) ने गैरी (अक्षय म्हात्रे) के सामने राधा (सिमरन कौर) और अपने बीच किसी एक को चुनने की शर्त रख दी है। इसके लिए उसने गैरी को सिर्फ 24 घंटे का समय दिया है।
गैरी ने लिया तलाक का फैसला?
शनाया के अल्टीमेटम के बाद गैरी चुपचाप एक वकील से मिलता है और राधा को तलाक देने को लेकर चर्चा करता है। हालांकि, उसे इस बात की जानकारी नहीं होती कि सुबोध उनकी बातचीत सुन चुका है।
इस तनाव का असर गैरी की सेहत पर भी पड़ता है और उसे पैनिक अटैक आ जाता है। राधा उसकी तबीयत को लेकर चिंतित रहती है और उसे जाने से रोकने की कोशिश करती है। दूसरी ओर, गैरी शनाया से मिलने और अपने फैसले पर आगे बढ़ने के लिए अड़ा रहता है।
आखिरकार गैरी तलाक के कागजात लेकर शनाया से मिलता है और उसके साथ रहने का वादा करता है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या राधा को गैरी के फैसले की सच्चाई पता चलेगी? क्या गैरी सच में राधा के साथ बनाए अपने परिवार को छोड़कर शनाया को चुन लेगा?
देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।
