‘टेलीविज़न मेरी माँ है’: ‘सयोनी’ में माया के किरदार पर बोलीं रश्मि देसाई

मुंबई, सितंबर 2026: स्टार प्लस के शो ‘सयोनी’ से रश्मि देसाई ने टेलीविज़न फिक्शन में वापसी की है। शो के प्रीमियर के मौके पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री ने अपने किरदार माया और टेलीविज़न के साथ अपने लंबे जुड़ाव को लेकर बात की।

शो का हिस्सा बनने की वजह पूछे जाने पर रश्मि ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे ज्योतिषी ने कहा था, यह शो पकड़ लो, तुम्हारी लोकप्रियता तीन गुना बढ़ने वाली है।”

यह भी पढ़े - ‘हस्तिनापुर के वीर’ में दिखेगा पांडवों-कौरवों का शुरुआती जीवन, 29 सितंबर से होगा प्रसारण

माया के किरदार को लेकर क्या बोलीं रश्मि?

माया के बारे में रश्मि ने बताया कि वह बेहद व्यावहारिक महिला है और दुनिया को अपने अलग नजरिए से देखती है। उनका मानना है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए।

रश्मि के मुताबिक, दर्शक कभी माया से नाराज हो सकते हैं तो कभी उसकी बात सही भी लग सकती है। उन्होंने कहा कि माया ऐसा किरदार है जिसे दर्शक पसंद करें या नापसंद, लेकिन पर्दे पर देखना जरूर पसंद करेंगे।

‘टेलीविज़न मेरी माँ है’

अपने करियर को याद करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, “टेलीविज़न मेरी माँ है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘तपस्या’ और ‘शोरवरी’ जैसे किरदार निभाए हैं और अब ‘सयोनी’ में माया की भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि हर नए किरदार के साथ दर्शकों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं, लेकिन उनके लिए जमीन से जुड़े रहना सबसे जरूरी है।

सरगुन मेहता और रवि दुबे द्वारा निर्मित ‘सयोनी’ में जाह्नवी सोनी सानवी और गौतम सिंह विग आदित्य की भूमिका में हैं। शो रोज शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.