“टाइगर बाहर से सख्त है, लेकिन भीतर बहुत सारी भावनाएँ छिपी हैं”: मुकुल हरीश

मुंबई, सितंबर 2026: सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ पुष्पा (करुणा पांडे) की जिंदगी में आने वाली नई चुनौतियों और जटिल रिश्तों की कहानी को आगे बढ़ा रहा है। शो में मुकुल हरीश टाइगर का किरदार निभा रहे हैं। टाइगर बाहर से सख्त और गुस्सैल नजर आता है, लेकिन उसके व्यक्तित्व के पीछे कई गहरी भावनाएं और परतें छिपी हैं।

मुकुल हरीश ने बताया कि टाइगर का किरदार उन्हें इसलिए आकर्षित करता है क्योंकि वह टीवी के आम किरदारों से अलग है। उनके मुताबिक, टाइगर का रवैया, बोलने का अंदाज और लोगों के साथ व्यवहार उसकी शख्सियत को अलग पहचान देते हैं।

यह भी पढ़े - दोस्त की जिंदगी से जाह्नवी सोनी ने समझी ‘सयोनी’ की सान्वी की भावनाएं, बोलीं- “मेरी दोस्त बिना मां के बड़ी हुई है”

आईने के सामने की रिहर्सल

टाइगर की बॉडी लैंग्वेज और बोलने के अंदाज को स्वाभाविक बनाने के लिए मुकुल ने आईने के सामने काफी रिहर्सल की। उन्होंने बताया कि वह टाइगर की भाषा और व्यवहार को समझने के लिए सेट पर भी उसी अंदाज में बातचीत करने की कोशिश करते हैं। यहां तक कि ऑफ-स्क्रीन भी वह किरदार की बॉडी लैंग्वेज अपनाने का प्रयास करते हैं, ताकि कैमरे के सामने यह सहज नजर आए।

गुस्से के पीछे छिपी भावनाओं को दिखाना चुनौती

मुकुल के लिए सबसे बड़ी चुनौती टाइगर के गुस्से के पीछे छिपी भावनाओं को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि टाइगर का बाहरी व्यक्तित्व काफी सख्त है, लेकिन उसके भीतर कई भावनाएं मौजूद हैं। इसलिए हर सीन में गुस्से और नफरत के साथ उसके नरम और जटिल पक्ष को भी बनाए रखना जरूरी है।

पुष्पा और टाइगर का रिश्ता होगा दिलचस्प

पुष्पा और टाइगर के रिश्ते को लेकर मुकुल ने कहा कि दोनों के बीच गुस्सा और नफरत है, लेकिन एक ऐसा राज भी है जो उनके रिश्ते को हमेशा के लिए बदल सकता है। उन्होंने करुणा पांडे के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया और कहा कि उन्होंने सेट पर उन्हें काफी सहयोग और धैर्य दिया।

मुकुल को उम्मीद है कि दर्शक टाइगर के सिर्फ सख्त रूप को नहीं देखेंगे, बल्कि उसके व्यवहार के पीछे छिपी वजहों को भी समझेंगे। उनके मुताबिक, टाइगर जैसे लोग बाहर से कठोर दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनके भीतर एक संवेदनशील पक्ष भी हो सकता है।

आगे आएंगे कई अप्रत्याशित मोड़

कहानी का खुलासा किए बिना मुकुल ने संकेत दिया कि टाइगर अपनी पहचान नहीं खोएगा। वह अपने विश्वास के लिए लड़ता रहेगा और पुष्पा तथा उसके परिवार के साथ उसके रिश्तों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि टाइगर की यात्रा में कुछ ऐसे अप्रत्याशित मोड़ आएंगे, जिनसे दर्शक उसके नए पहलुओं से रूबरू होंगे।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ देखें सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.