Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, 18 सितंबर की सुबह किशोरी घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सभद्रा गांव निवासी रोहित राजभर कथित तौर पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

यह भी पढ़े - बलिया में किशोरी की फोटो से AI ने बनाया अश्लील वीडियो, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने का आरोप

परिजनों ने किशोरी की तलाश में कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.