कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव

अहमदाबाद, अगस्त 2026: आज के दौर में फैशन केवल आउटफिट खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी पसंद, जरूरत और व्यक्तित्व को स्टाइल के जरिए जाहिर करने का माध्यम बन चुका है। इसी सोच के साथ महिलाओं के लिए प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन कॉयू ने अहमदाबाद में अपना फ्लैगशिप स्टोर शुरू किया है।

सिंधु भवन हॉल के पास स्थित करीब 4,000 वर्गफुट में फैले इस स्टोर को ग्राहकों को एक अलग और पर्सनलाइज्ड शॉपिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। ब्रांड की ‘जॉय ऑफ द फाइंड’ सोच पर आधारित इस स्टोर में चुनिंदा फैशन कलेक्शन, पर्सनल स्टाइलिंग और बेहतर सर्विस के जरिए महिलाओं को अपनी पसंद के मुताबिक वार्डरोब तैयार करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े - असम बाढ़ राहत के लिए गौतम अदाणी ने दिए 11 करोड़ रुपये, 8 हजार परिवारों तक पहुंचा अदाणी फाउंडेशन

प्रीमियम फैशन के 50 से ज्यादा ब्रांड्स

अक्टूबर 2024 में जोमैटो के सह-संस्थापक और मेकमाईट्रिप के पूर्व सीओओ मोहित गुप्ता ने मिंत्रा और कल्ट डॉट फिट के संस्थापक मुकेश बंसल के मार्गदर्शन में कॉयू की शुरुआत की थी। ब्रांड का उद्देश्य आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए प्रीमियम फैशन रिटेल के अनुभव को नए तरीके से पेश करना है।

अहमदाबाद के फ्लैगशिप स्टोर में 50 से ज्यादा प्रीमियम भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स के कलेक्शन उपलब्ध हैं। इनमें वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न और खास मौकों के लिए डिजाइन किए गए आउटफिट शामिल हैं।

भारतीय ब्रांड्स में साक्षा एंड किन्नी, मैडर मच, लिनेन ब्लूम, शीतल बत्रा, बसंती कपड़े एंड कॉफी, डैश एंड डॉट, गंगा फैशन्स, आवर लव और सूप बाय सौगत पॉल जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, इंटरनेशनल कलेक्शन में करेन मिलेन, डीकेएनवाई, साल्सा जीन्स, पिंको, सिस्टर जेन और नोबडीज़ चाइल्ड जैसे ब्रांड्स उपलब्ध हैं।

इन कलेक्शंस में ऑफिस, पार्टी, ट्रैवल और रोजमर्रा के स्टाइल के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। स्टोर में उपलब्ध फैशन कलेक्शन की कीमतें करीब 3,000 रुपये से 30,000 रुपये तक हैं।

शॉपिंग के साथ पर्सनल स्टाइलिंग का अनुभव

कॉयू के फ्लैगशिप स्टोर को सिर्फ कपड़े खरीदने की जगह के बजाय एक संपूर्ण फैशन एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किया गया है। यहां ग्राहकों के लिए बड़े स्टाइलिंग सूट्स, तीन ट्रायल रूम, आरामदायक लाउंज, इन-स्टोर कॉफी स्टेशन, एक्सपर्ट पर्सनल स्टाइलिस्ट और इन-हाउस अल्टरेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इन सुविधाओं का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी पसंद और जरूरत के मुताबिक फैशन चुनने में मदद करना और शॉपिंग के अनुभव को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है।

60 मिनट में डिलीवरी की सुविधा

ऑफलाइन शॉपिंग के साथ डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कॉयू ने ‘कॉयू डैश’ की शुरुआत भी की है। इसके तहत ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स की 60 मिनट में डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं।

अहमदाबाद में फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत कॉयू की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ब्रांड का लक्ष्य भारतीय महिलाओं के लिए चुनिंदा प्रीमियम फैशन का भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनना है, जहां आधुनिक डिजाइन, बेहतर कारीगरी और व्यक्तिगत स्टाइल को एक ही जगह पर अनुभव किया जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन रामराज कॉटन ने ‘पंचा’ लॉन्च कर ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को दिया नया जीवन
कानपुर, अगस्त 2026: भारत की पारंपरिक हैंडलूम विरासत को आधुनिक पहचान देने की दिशा में काम करते हुए रामराज कॉटन...
सोनी सब के ‘यादें’ में हुईं दिग्गज अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री, निभाएंगी ‘आई साहेब’ का किरदार
स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर
कॉयू ने अहमदाबाद में खोला फ्लैगशिप फैशन डेस्टिनेशन, अब फैशन शॉपिंग का मिलेगा नया अनुभव
‘हस्तिनापुर के वीर’ के कलाकारों ने शूटिंग के बीच लिया चाय-पकौड़ों का मज़ा, सेट पर हुआ जमकर धमाल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.