स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ला रहे हैं ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर करेंगे होस्ट; 5 सितंबर से होगा प्रीमियर

मुंबई, अगस्त 2026: इस फेस्टिव सीजन दर्शकों के लिए एक नया और दिलचस्प फैमिली गेम शो आने वाला है। स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार ‘इंडिया के टॉप 1%’ लेकर आ रहे हैं, जिसका प्रीमियर 5 सितंबर 2026 से होगा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

दुनिया के कई देशों में लोकप्रिय हो चुके इंटरनेशनल फॉर्मेट ‘द 1% क्लब’ का भारतीय रूपांतरण ‘इंडिया के टॉप 1%’ के नाम से पेश किया जा रहा है। नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका समेत कई देशों में यह फॉर्मेट दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है।

यह भी पढ़े - आखिर स्टार प्लस को क्या ‘बात खटकी’? कई दिनों के सस्पेंस के बाद हुआ खुलासा, ‘बात खटकी तो जीत पक्की’ का दिखा कनेक्शन

नॉलेज नहीं, सोचने की क्षमता होगी असली चुनौती

पारंपरिक क्विज शो से अलग ‘इंडिया के टॉप 1%’ में सवालों के जवाब केवल सामान्य ज्ञान पर निर्भर नहीं होंगे। शो में लॉजिक, ऑब्जर्वेशन, कॉमन सेंस, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाएगा।

शो का फॉर्मेट इस तरह तैयार किया गया है कि दर्शक घर बैठे भी सवालों का जवाब देकर खुद को चुनौती दे सकें। यानी हर लिविंग रूम एक फैमिली गेम जोन में बदल सकता है और परिवार के सदस्य एक-दूसरे के साथ अपनी सोचने की क्षमता को आजमा सकते हैं।

हाल ही में स्टार प्लस ने एक भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान शो का अनावरण किया। इस मौके पर इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े नाम और गणमान्य लोग मौजूद रहे। शो के लॉन्च की भव्यता ने इसे चैनल के प्रमुख नॉन-फिक्शन प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में पेश किया।

अनिल कपूर बोले- हर सवाल के साथ खुद को परखेंगे दर्शक

शो के प्रीमियर को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ दर्शकों के लिए बिल्कुल अलग तरह का अनुभव लेकर आएगा। उनके मुताबिक, शो में यह मायने नहीं रखता कि किसी व्यक्ति को कितना ज्ञान है, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि वह किसी परिस्थिति में कैसे सोचता है।

उन्होंने कहा कि हर चुनौती दर्शकों की ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और मुश्किल परिस्थितियों में शांत रहने की क्षमता को परखेगी।

अनिल कपूर ने दर्शकों से शो का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि घर बैठे हर कोई सवालों के साथ खेल सकता है और यह जान सकता है कि उसका दिमाग किस तरह काम करता है। शो में ऐसे कई मौके आएंगे, जहां दर्शक अपनी पहली प्रतिक्रिया पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर होंगे।

‘इंडिया के टॉप 1%’ का प्रीमियर 5 सितंबर से, सिर्फ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.