बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प

सुखपुरा, बलिया: राजा रामचन्द्र शिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर सुखपुरा की संरक्षिका स्व. शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब और असहाय परिवारों के पांच बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने स्व. शिवबचनी देवी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संरक्षिका द्वारा दिखाए गए शिक्षा और समाजसेवा के मार्ग को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़े - बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

इस दौरान जिले के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. अरविंद उपाध्याय, कवि बृजमोहन प्रसाद अनारी, राजेंद्र सिंह गवार, राजनारायण और कन्हैयाजी सहित अन्य कलाकारों ने गीतों के माध्यम से स्व. शिवबचनी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन श्यामबहादुर सिंह, हरेराम सिंह, विद्यालय परिवार के सदस्य और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर और प्रधानाचार्य विक्रमाजी ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
सुखपुरा, बलिया: राजा रामचन्द्र शिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर सुखपुरा की संरक्षिका स्व. शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रबंधन की...
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.