- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम
बलिया: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मातमी माहौल में शनिवार को युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
ई-रिक्शा मिड्ढा गांव के पूरब स्थित सदाफल आश्रम के सत्संग भवन के पास पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अजहर अली गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि परिजन पहले उन्हें मऊ लेकर गए, लेकिन वहां से भी चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार को अजहर अली की मौत हो गई।
अजहर अली अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी शादी वर्ष 2011 में सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया गांव में हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा हैं। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
