Ballia News : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई आज, पैतृक गांव खनवर में उमड़ा जनसैलाब

बलिया: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार देर शाम उनके पैतृक गांव खनवर पहुंचा। अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्रीय लोग गांव पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

शुक्रवार सुबह 10:30 बजे उमाशंकर सिंह की अंतिम यात्रा उनके पैतृक आवास खनवर से निकलेगी। अंतिम यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महाबीर घाट (शिवरामपुर घाट) पहुंचेगी, जहां पूरे राजकीय एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विधायक उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन से पूरे बलिया जनपद में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग लगातार खनवर पहुंच रहे हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गांव और आसपास के इलाकों में लोगों का तांता लगा हुआ है।

सोशल मीडिया पर भी उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने वालों की बाढ़ आ गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके फोटो और वीडियो के साथ भावुक संदेश साझा किए जा रहे हैं। लोग विभिन्न गीतों और श्रद्धांजलि संदेशों के माध्यम से अपने प्रिय नेता को याद कर रहे हैं।

समर्थकों का कहना है कि उमाशंकर सिंह ने जनसेवा के जरिए लोगों के दिलों में जो स्थान बनाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.