बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार

बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने के 18 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटी के घर नहीं लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परेशान पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, किशोरी 21 जुलाई को विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़े - Ballia News: हरिकीर्तन से घर लौट रहे अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंगों और अछुई निवासी आनंद तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा किया है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पिता का कहना है कि मामले को लेकर वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक किशोरी का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

वहीं, पुलिस किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है और मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
सुखपुरा, बलिया: राजा रामचन्द्र शिक्षण संस्थान, सुल्तानपुर सुखपुरा की संरक्षिका स्व. शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रबंधन की...
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, दो पुलिसकर्मी घायल
बलिया: सड़क हादसे में घायल युवा मोटर मैकेनिक की वाराणसी में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.