बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल

बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को ग्रामीणों ने पीएचसी बांसडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कस्बा बांसडीह के वार्ड नंबर पांच निवासी मुन्ना प्रसाद माली (35) को शुक्रवार शाम तीन युवकों ने अपने घर पर मिठाई बनाने के लिए 1,500 रुपये में तय किया था। इसके लिए उन्होंने 100 रुपये एडवांस भी दिए और रविवार दोपहर सेरिया गांव बुलाया था।

यह भी पढ़े - Ballia News: नहीं रहे रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह, दिल्ली में उपचार के दौरान निधन; बलिया में शोक की लहर

रविवार करीब दो बजे मुन्ना कस्बा निवासी सत्येंद्र तुरहा के साथ साइकिल से मिठाई बनाने के लिए सेरिया-बघांव मोड़ पहुंचा। युवकों ने उसे मौके पर पहुंचकर फोन करने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया था। मुन्ना ने वहां पहुंचकर दिए गए नंबर पर फोन किया और पूछा कि मिठाई बनाने के लिए कहां आना है। फोन पर दूसरी तरफ से उसे वहीं रुकने को कहा गया और 10 मिनट में पहुंचने की बात कही गई।

कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इनमें से दो युवक बाइक से उतरकर बिना किसी बातचीत के मुन्ना पर हमला करने लगे। हमले में मुन्ना जमीन पर गिर गया, जिसके बाद दोनों युवकों ने उसकी पीठ और पैर पर पीछे से चाकू से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुन्ना के पीछे आ रहे सत्येंद्र तुरहा ने शोर मचाया तो हमलावर बाइक से फरार हो गए। आरोप है कि जाते समय हमलावर मुन्ना का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल मुन्ना को ई-रिक्शा से बांसडीह पीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सत्येंद्र तुरहा से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल बलिया: मिठाई बनाने के बहाने बुलाया, बाइक सवार तीन युवकों ने हलवाई को चाकू से किया घायल
बांसडीह, बलिया: बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने एक हलवाई को...
बलिया: हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर गड़ासा बरामद
बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.