- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत
बांसडीह, बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के सहतवार-हरपुर मार्ग पर परसा गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।
हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीरज राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में बादल राजभर को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों युवक शादीशुदा थे। बादल राजभर की दो बेटियां हैं। दो युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
