बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कस्बे में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने वार्ड सभासद समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वार्ड नंबर-5 निवासी विश्वजीत गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह वह निजी काम से बड़ी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान समोसा चौक के पास वार्ड सभासद अनमोल गुप्ता, आर्यन सिंह, पंकज सोनी, मोहित यादव और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और बेल्ट से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.