‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कौन है सबसे बड़ा शरारती और कौन सबसे अनुशासित? कलाकारों ने खोले दिलचस्प राज

मुंबई,  नवंबर : सोनी सब के शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में महाभारत के पांडवों और कौरवों की भूमिका निभा रहे युवा कलाकार पर्दे पर भले ही प्रतिद्वंद्विता और चुनौतियों से जूझते नजर आते हों, लेकिन कैमरे के पीछे सेट का माहौल हंसी-मजाक और शरारतों से भरा रहता है। शो के कलाकारों ने सेट पर अपने साथियों की आदतों और दिलचस्प किस्सों को साझा करते हुए बताया कि सबसे बड़ा शरारती कौन है और सबसे ज्यादा अनुशासित कलाकार कौन है।

शो में द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे जितेन लालवानी ने बताया कि भीम का किरदार निभाने वाले सुभाष सेट के सबसे बड़े शरारती कलाकारों में शामिल हैं। वहीं, अर्जुन की भूमिका निभाने वाले उर्वा मासूम हैं, हालांकि कभी-कभी वह भी शरारत करने से पीछे नहीं रहते। सहदेव का किरदार निभाने वाले मयंक को ब्रेक के दौरान खेलना पसंद है, जबकि नकुल के किरदार में हरित और दुःशासन की भूमिका निभाने वाले शौर्य अपने मासूम स्वभाव से सभी का दिल जीत लेते हैं।

यह भी पढ़े - “पुष्पा का किरदार निभाने से मेरा खुद पर भरोसा और मजबूत हुआ है”: करुणा पांडे

उन्होंने बताया कि दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले आयुध शानदार अभिनय के साथ सेट पर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वहीं, सबसे अनुशासित कलाकार के रूप में उन्होंने युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले अथर का नाम लिया। उनके मुताबिक, अथर अपने काम के प्रति काफी गंभीर, एकाग्र और जिम्मेदार हैं।

गांधारी की भूमिका निभा रहीं विवाना सिंह ने भी आयुध को सेट का सबसे मजेदार कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि आयुध अपनी बातों और शरारतों से सभी को हंसाते रहते हैं। वहीं, अथर अपनी उम्र के हिसाब से काफी समझदार और जिम्मेदार हैं। उन्होंने सुभाष की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरी टीम के चहेते हैं और सेट पर सकारात्मक माहौल बनाए रखते हैं।

शो में राधे की भूमिका निभा रहे वेंकटेश ने बताया कि दुर्योधन सेट का सबसे बड़ा मस्तीखोर है और सबसे ज्यादा डांट भी उसी को पड़ती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि तैयार होने में सबसे ज्यादा समय उन्हें लगता है। रोजाना शेविंग और मेकअप की प्रक्रिया में करीब एक घंटा लग जाता है। इस दौरान वह कॉफी पीते हैं और फल खाते हैं।

वेंकटेश ने बताया कि भीम को खाने-पीने का बहुत शौक है और वह हमेशा कुछ न कुछ खाने के लिए तैयार रहते हैं। शूटिंग के बीच ब्रेक के दौरान भीम और युधिष्ठिर अक्सर उनका साथ देते हैं। इस दौरान तीनों गपशप करते हैं, गाने सुनते हैं, कहानियां साझा करते हैं, एक-दूसरे की खिंचाई करते हैं और खेल खेलते हैं।

‘हस्तिनापुर के वीर’ का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9 बजे सोनी सब पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कौन है सबसे बड़ा शरारती और कौन सबसे अनुशासित? कलाकारों ने खोले दिलचस्प राज ‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कौन है सबसे बड़ा शरारती और कौन सबसे अनुशासित? कलाकारों ने खोले दिलचस्प राज
मुंबई,  नवंबर : सोनी सब के शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में महाभारत के पांडवों और कौरवों की भूमिका निभा रहे...
‘यादें’ के सेट से मिली यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे इकबाल खान और गुलकी जोशी
फैंस के प्यार और सरप्राइज से भावुक हुईं हिबा नवाब, नए शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ से पहले मनाया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.