- Hindi News
- मनोरंजन
- फैंस के प्यार और सरप्राइज से भावुक हुईं हिबा नवाब, नए शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ से पहले मनाया जन्मदि...
फैंस के प्यार और सरप्राइज से भावुक हुईं हिबा नवाब, नए शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ से पहले मनाया जन्मदिन
मुंबई : अभिनेत्री हिबा नवाब के लिए इस साल का जन्मदिन बेहद खास और यादगार रहा। सोनी सब के आगामी शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ के सेट पर उनके प्रशंसकों ने खास सरप्राइज देकर जन्मदिन का जश्न मनाया। फैंस के प्यार, शुभकामनाओं और रचनात्मक उपहारों ने अभिनेत्री को भावुक कर दिया।
अपने जन्मदिन और प्रशंसकों से मिले प्यार के बारे में हिबा नवाब ने कहा कि जन्मदिन हमेशा खास होते हैं, लेकिन प्रशंसकों का प्यार उन्हें और भी यादगार बना देता है। उनके संदेश, एडिट्स, कलाकृतियां और छोटे-छोटे सरप्राइज देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई।
उन्होंने कहा, "अपने फैंस की शुभकामनाओं में दिखाई गई मेहनत और रचनात्मकता देखकर मैं हैरान रह जाती हूं। मैंने कोशिश की कि ज्यादा से ज्यादा शुभकामनाएं और उपहार देख सकूं। इस बार जन्मदिन और भी रोमांचक रहा, क्योंकि यह मेरे नए शो के प्रसारण से कुछ दिन पहले आया है।"
‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ का प्रसारण 18 नवंबर से शुरू हो रहा है। दर्शक इस शो को सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर देख सकते हैं।
