चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप

बलिया : चितबड़ागांव कस्बे में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने बताया कि रविवार शाम चितबड़ागांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा निवासी आकाश पुत्र सलमू पर पैसे के लेनदेन को लेकर आकाश और बॉबी पुत्रगण जवाहीर ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने आकाश के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.