- Hindi News
- मनोरंजन
- दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
उत्तर प्रदेश, नवंबर : अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में दिवाली के जश्न के बीच कहानी नया मोड़ लेने वाली है। आने वाले एपिसोड में तेज म्यूजिक और पड़ोसियों के साथ विवाद के चलते गिरधर और शनाया पुलिस के शिकंजे में फंस जाएंगे। दोनों को पुलिस हिरासत में ले लेगी, जिसके बाद राधा उन्हें बचाने के लिए आगे आएगी।
देखते ही देखते मामूली कहासुनी बड़े विवाद में बदल जाती है। शोर-शराबा बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और गिरधर व शनाया को हिरासत में ले लेती है। यह देखकर राधा पुलिस से दोनों को छोड़ने की गुजारिश करती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि राधा उन्हें इस परेशानी से बाहर निकाल पाती है या नहीं।
गिरधर का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने आगामी घटनाक्रम को लेकर कहा कि गिरधर के सामने ऐसी परिस्थिति आने वाली है, जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी। शनाया के साथ पुलिस हिरासत में पहुंचना उसके लिए पूरी तरह अप्रत्याशित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस से जुड़ा यह ड्रामा दर्शकों को रोमांचित करेगा।
वहीं, शनाया की भूमिका निभा रहीं वैदेही नायर ने कहा कि शनाया को हमेशा लगता है कि उसने हर परिस्थिति के लिए पूरी तैयारी कर रखी है, लेकिन जिंदगी अक्सर उसकी योजनाओं को बदल देती है। इस बार भी उसकी एक योजना के कारण वह और गिरधर बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। वैदेही के मुताबिक, मुश्किल हालात में भी शनाया अपने अंदाज में परिस्थितियों को संभालने की कोशिश करती है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस मुसीबत से बाहर निकल पाती है या अपनी परेशानियां और बढ़ा लेती है।
गिरधर और शनाया पुलिस हिरासत से कैसे बाहर आएंगे और राधा उन्हें बचाने में सफल होगी या नहीं, यह जानने के लिए देखिए अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’। शो का प्रसारण हर रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर होता है।
