- Hindi News
- बिजनेस
- आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन प्लान सेवानिवृत्ति के साथ अगली पीढ़ी के लिए विरासत बनाने का विकल्प
आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन प्लान सेवानिवृत्ति के साथ अगली पीढ़ी के लिए विरासत बनाने का विकल्प
मुंबई, नवंबर : आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने नए उत्पाद ‘आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन’ के जरिए ग्राहकों को सेवानिवृत्ति की योजना बनाने के साथ अगली पीढ़ी के लिए संपत्ति छोड़ने का विकल्प दिया है। यह योजना बाजार से जुड़े रिटर्न के माध्यम से सेवानिवृत्ति कोष तैयार करने और भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य उत्पाद अधिकारी विकास गुप्ता ने बताया कि सेवानिवृत्ति और विरासत की योजना एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस उत्पाद को तैयार किया गया है। इसमें ग्राहकों को विभिन्न फंड विकल्पों के माध्यम से बाजार आधारित निवेश का अवसर मिलता है। सेवानिवृत्ति के समय कुल फंड का 60 प्रतिशत तक हिस्सा निकाला जा सकता है, जबकि शेष राशि का उपयोग एन्युटी यानी वार्षिकी उत्पाद खरीदने में किया जा सकता है। इससे पॉलिसीधारक को जीवनभर नियमित आय प्राप्त करने का विकल्प मिलता है।
उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण और बाजार आधारित रिटर्न को जोड़कर यह योजना ग्राहकों को अपने और परिवार के भविष्य के लिए वित्तीय आधार तैयार करने में मदद करती है।
इस पेंशन योजना में मृत्यु लाभ का प्रावधान भी है। इसके तहत कुल जमा प्रीमियम का 105 प्रतिशत या फंड वैल्यू, दोनों में से जो अधिक होगा, उसका भुगतान नामित व्यक्ति (नॉमिनी) को किया जाएगा। संयुक्त जीवन (ज्वाइंट लाइफ) विकल्प चुनने पर मुख्य पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद भविष्य के प्रीमियम माफ हो जाते हैं और दूसरे पॉलिसीधारक के लिए पॉलिसी जारी रहती है। दूसरे पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को मृत्यु लाभ दिया जाता है।
योजना के तहत ग्राहकों को इक्विटी बाजार में 100 प्रतिशत तक निवेश करने और विभिन्न फंड विकल्पों में से चयन करने की सुविधा भी मिलती है। इसके साथ ही प्रीमियम भुगतान और पॉलिसी अवधि के कई विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहक एक से अधिक नॉमिनी चुनकर प्रत्येक के लिए मिलने वाले लाभ का हिस्सा भी निर्धारित कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, यह उत्पाद उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के साथ अपनी अगली पीढ़ी के लिए भी वित्तीय विरासत सुनिश्चित करना चाहते हैं।
