श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी

मुंबई, नवंबर : टीवी अभिनेत्री श्रद्धा आर्या और अभिनेता गौरव खन्ना जल्द ही स्टार प्लस के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। शो के प्रसारण से पहले श्रद्धा ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करीब 13 साल पहले भी दोनों ने एक प्रोजेक्ट के लिए साथ में मॉक शूट किया था, लेकिन उस समय उनकी जोड़ी पर्दे पर नहीं बन पाई थी।

एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बन रहे इस रोमांटिक पारिवारिक ड्रामे में गौरव खन्ना मानव और श्रद्धा आर्या जानकी की भूमिका निभा रही हैं। कहानी शादी के 20 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते, उनकी सोच और अधूरी ख्वाहिशों के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां जानकी अपने रिश्ते और साथ बिताए पलों में खुशियां तलाशती है, वहीं मानव के मन में कई अधूरी इच्छाएं और ख्वाहिशें हैं।

यह भी पढ़े - “पुष्पा का किरदार निभाने से मेरा खुद पर भरोसा और मजबूत हुआ है”: करुणा पांडे

श्रद्धा ने बताया कि 13 साल पहले उन्होंने और गौरव ने एक दूसरे चैनल के प्रोजेक्ट के लिए मॉक शूट किया था। उस समय अंतिम दौर में गौरव और एक अन्य अभिनेता के नाम पर विचार किया जा रहा था, लेकिन गौरव के साथ बात नहीं बन सकी और श्रद्धा की जोड़ी किसी दूसरे अभिनेता के साथ तय हो गई।

अभिनेत्री के मुताबिक, दिलचस्प बात यह रही कि जब दोनों ‘दिल की बेवफाइयाँ’ के लिए मिले, तो उन्हें अपना पुराना मॉक शूट याद भी नहीं था। बाद में किसी ने उन्हें इस पुराने अनुभव की याद दिलाई, जिसके बाद दोनों को यह किस्सा याद आया।

गौरव के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर श्रद्धा ने कहा, "मेरा मानना है कि हर चीज सही वक्त पर ही होती है। हम 13 साल पहले भी साथ काम कर सकते थे, लेकिन शायद हमें इसी कहानी के लिए साथ आना था। जो किस्मत में होता है, वह किसी न किसी तरह हो ही जाता है। मुझे खुशी है कि हम जिंदगी और करियर के इस पड़ाव पर एक साथ काम कर रहे हैं। हमारी जोड़ी को लेकर प्रशंसकों का उत्साह देखकर यह खुशी और बढ़ जाती है।"

‘दिल की बेवफाइयाँ’ का प्रसारण 24 नवंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस पर होगा। दर्शक इस शो को जियोहॉटस्टार पर भी देख सकेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
उत्तर प्रदेश, नवंबर : अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में दिवाली के जश्न के बीच कहानी नया मोड़ लेने...
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन प्लान सेवानिवृत्ति के साथ अगली पीढ़ी के लिए विरासत बनाने का विकल्प
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने का अंदाज अनोखा और चुलबुला है : अमित मिश्रा
‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कौन है सबसे बड़ा शरारती और कौन सबसे अनुशासित? कलाकारों ने खोले दिलचस्प राज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.