‘यादें’ के सेट से मिली यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे इकबाल खान और गुलकी जोशी

मुंबई : सोनी सब के शो ‘यादें’ ने दर्शकों को हास्य, भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और हल्के-फुल्के मेडिकल रहस्यों के जरिए मनोरंजन किया। शो में डॉ. देव की भूमिका निभाने वाले इकबाल खान और डॉ. सृष्टि के किरदार में नजर आईं गुलकी जोशी के लिए भी यह सफर बेहद खास रहा। दोनों कलाकारों ने शो के सेट पर बिताए पलों और अपने सह-कलाकारों के साथ बने रिश्तों को याद किया।

शो के दौरान त्योहार मनाने, साथ बैठकर खाना खाने, शूटिंग के बीच हंसी-मजाक करने और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने जैसे छोटे-छोटे पलों ने पूरी टीम को एक परिवार की तरह जोड़ दिया। कलाकारों का कहना है कि सेट पर मिले अपनापन और साथ बिताए खूबसूरत पल हमेशा उनकी यादों में बने रहेंगे।

यह भी पढ़े - “पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब

इकबाल खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस शो की किसी एक याद को चुनना मुश्किल है, क्योंकि हर पल उनके लिए खास रहा है। उन्होंने बताया कि साथियों के साथ समय बिताना, खाना खाना और त्योहार मनाना उन्हें हमेशा याद रहेगा।

उन्होंने डॉ. सृष्टि द्वारा पहली बार डॉ. देव को अपने तलाक के बारे में बताने वाले दृश्य को भी खास बताया। इकबाल के मुताबिक, उस दृश्य की तैयारी ने उन्हें एक कलाकार के रूप में अलग अनुभव दिया। उस समय उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह अभिनय नहीं कर रहे, बल्कि वास्तव में डॉ. देव के किरदार को जी रहे हों। उन्होंने कहा कि वह ‘यादें’ परिवार को बहुत मिस करेंगे और इस सफर की खूबसूरत यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे।

वहीं, गुलकी जोशी ने कहा कि किसी भी शो का सफर अपने साथ कई यादें और अनुभव लेकर आता है। उनकी सबसे पसंदीदा यादें शूटिंग के बीच बिताए गए वे पल हैं, जिनमें हंसी-मजाक, मस्ती, लंबी बातचीत और एक-दूसरे की टांग खींचना शामिल रहा।

उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सेट दूसरा घर बन जाता है और सह-कलाकार परिवार का हिस्सा बन जाते हैं। साथ मिलकर मनाए गए त्योहार, आपसी मजाक और अनगिनत खूबसूरत पल हमेशा उनके साथ रहेंगे। गुलकी के मुताबिक, इस शो ने उन्हें ऐसे रिश्ते और यादें दी हैं, जिन्हें वे जीवनभर संजोकर रखेंगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ के सेट से मिली यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे इकबाल खान और गुलकी जोशी ‘यादें’ के सेट से मिली यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे इकबाल खान और गुलकी जोशी
मुंबई : सोनी सब के शो ‘यादें’ ने दर्शकों को हास्य, भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और हल्के-फुल्के मेडिकल रहस्यों के जरिए...
फैंस के प्यार और सरप्राइज से भावुक हुईं हिबा नवाब, नए शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ से पहले मनाया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.