‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने का अंदाज अनोखा और चुलबुला है : अमित मिश्रा

मुंबई, नवंबर : सोनी सब के आगामी शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए चैनल ने प्रमोशनल गीत ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ रिलीज किया है। मशहूर पार्श्वगायक अमित मिश्रा की आवाज से सजे इस गाने में शो की अनोखी प्रेम कहानी को संगीत के जरिए पेश किया गया है। जोशीले संगीत और रैप के खास अंदाज से सजे इस गाने में अभिनेत्री हिबा नवाब ने भी अपनी रैप प्रस्तुति दी है।

अमित मिश्रा के लिए किसी सिटकॉम के प्रमोशनल गाने को आवाज देने का यह पहला अनुभव है। उन्होंने बताया कि इस गाने की अवधारणा और इसका अनोखा अंदाज उन्हें काफी पसंद आया। रिकॉर्डिंग के दौरान पूरी टीम ने खूब मस्ती की। गाने में पारंपरिक संगीत से हटकर कुछ नया और मनोरंजक प्रयोग किया गया है, जो शो की चुलबुली और काल्पनिक दुनिया से मेल खाता है।

यह भी पढ़े - बाल दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की बचपन की यादें, स्कूल की शरारतों से लेकर अधूरे सपनों तक का किया जिक्र

गाने के अनुभव को साझा करते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ का अंदाज बेहद अनोखा और चुलबुला है। संगीतकार मोहित डोगरा चाहते थे कि गाने में शो की इसी भावना को खूबसूरती से दर्शाया जाए। हिबा नवाब के साथ स्टूडियो में काम करना भी उनके लिए काफी मजेदार रहा। उन्होंने अपनी ऊर्जा से पूरे अनुभव को खास बना दिया।

अमित मिश्रा ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को यह गाना उतना ही पसंद आएगा, जितना इसे तैयार करने में पूरी टीम को आनंद आया।

शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ का प्रसारण 18 नवंबर से सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर हो रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने का अंदाज अनोखा और चुलबुला है : अमित मिश्रा ‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने का अंदाज अनोखा और चुलबुला है : अमित मिश्रा
मुंबई, नवंबर : सोनी सब के आगामी शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए...
‘हस्तिनापुर के वीर’ के सेट पर कौन है सबसे बड़ा शरारती और कौन सबसे अनुशासित? कलाकारों ने खोले दिलचस्प राज
‘यादें’ के सेट से मिली यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे इकबाल खान और गुलकी जोशी
फैंस के प्यार और सरप्राइज से भावुक हुईं हिबा नवाब, नए शो ‘लो चुड़ैल चली ससुराल’ से पहले मनाया जन्मदिन
उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.