बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव में छठ पर्व के दिन 25 वर्षीय विवाहिता सलोनी गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिपाही पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सलोनी गुप्ता की शादी 4 दिसंबर 2025 को नवानगर निवासी अवनीन्द्र गुप्ता पुत्र इन्दु प्रकाश गुप्ता से हुई थी। अवनीन्द्र पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। सलोनी दो-तीन दिन पहले ही छठ पर्व मनाने के लिए मिर्जापुर से अपने ससुराल आई थीं। हालांकि, अपरिहार्य कारणों से वह पूजा में शामिल नहीं हो सकीं।

यह भी पढ़े - बलिया: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

बताया जाता है कि रविवार को परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेली सलोनी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतका के पिता विजय गुप्ता निवासी हनुमानगंज, थाना सुखपुरा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.