Murder In Ballia : बदमाशों ने युवक को सीने में गोली मारी, हायर सेंटर में इलाज के दौरान मौत

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बेल्थरारोड नगर में स्थित बंशी पैलेस के पास शनिवार की बदमाशों की गोली से घायल आयुष यादव (25) पुत्र बच्चा यादव की मौत वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हो गयी। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, मामले में आयुष के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध धारा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। 

बता दें कि, शनिवार की देर शाम यादव नगर मोहल्ला निवासी आयुष यादव (25) बंसी पैलेस के निकट अपने घर के पास टहल रहा था। इस दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने आयुष को गोली मार दी। जिसमें दो गोली सीने और एक गोली जांघ में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जहां ट्रामा सेंटर में उसकी इलाज के वक्त मौत हो गई। मृतक के मौसेरे भाई चौकियां मोड़ निवासी आलोक यादव पुत्र बीरेंद्र यादव ने तहरीर में उल्लेख किया था कि पुरानी रंजिश को लेकर रोबिन सिंह, पवन सिंह, रोहित और राज द्वारा आयुष यादव के घर जाने वाली गली में टहलते वक्त गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। बाइक से पहुंचे बदमाशों ने आयुष को गोली मार दिया था। गंभीर रूप से घायल आयुष को सीएचसी सीयर पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रात में ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े - वाराणसी: मोबाइल बनवाने के बहाने युवती को ले गई सहेली, गंगा किनारे नशीली चाय पिलाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.