सांसद नीरज शेखर ने चंद्रशेखर हाफ मैराथन का लोगो लॉन्च किया, तैयारियों को अंतिम रूप

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सातवीं चंद्रशेखर हाफ मैराथन का लोगो गुरुवार देर शाम राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपने आवास ‘झोपड़ी’ पर लॉन्च किया। इस मौके पर चंद्रशेखर मैराथन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

यह हाफ मैराथन पटपर (पचखोरा) स्थित शारदा पेट्रोल पंप से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया तक 21.1 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। आयोजन की सफलता को लेकर हुई बैठक में विभिन्न समितियों के गठन को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़े - UP Mining Revenue : मार्च में रिकॉर्ड उछाल, 780 करोड़ रुपये से ज्यादा राजस्व संग्रह

बैठक में लेखा समिति, उद्घाटन समिति, व्यवस्था समिति, समापन समिति, खिलाड़ियों के रिसेप्शन और ठहरने की व्यवस्था जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गईं।

इस अवसर पर नीरज शेखर ने कहा कि चंद्रशेखर हाफ मैराथन की चर्चा अब विश्व स्तर पर हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की गरिमा और वैश्विक खिलाड़ियों के आगमन को देखते हुए इस बार आयोजन को और भव्य रूप दिया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी वर्गों से इस आयोजन को ‘सद्भावना दौड़’ के रूप में सफल बनाने की अपील की। साथ ही बताया कि उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बेसिक शिक्षा मंत्री को आमंत्रित किया गया है, जिनका कार्यक्रम शीघ्र तय हो जाएगा।

चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेंद्र सिंह ने आयोजन की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि तकनीकी विशेषज्ञ पंकज सिंह ने खिलाड़ियों के पंजीकरण और अधिकतम सहभागिता को लेकर तकनीकी जानकारी साझा की।

बैठक में राघव सिंह, बिजेंद्र राय, रियाजुद्दीन राजू, धर्मवीर सिंह, शिवजी राय चंदेल, मानवेन्द्र सिंह, इफ्तेखार खान, राकेश सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, उमेश सिंह, संतोष सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह मंटू, धीरेन्द्र राय, सिद्धार्थ शंकर, नीशू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, आशीष त्रिवेदी, भवतोष पांडेय, डॉ. प्रवीण सिंह, अर्जुन सिंह, विवेक सिंह, मनीष सिंह, चंदन सिंह, ज्ञानेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन अजीत सिंह ने किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.