एक बार फिर इंदौर का नाम रोशन, करण धनेलिया बने ‘बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026’

इंदौर। खाने-पीने के शौक और जिंदादिल माहौल के लिए पहचान रखने वाले इंदौर ने एक बार फिर देशभर में अपना नाम रोशन किया है। शहर के करण धनेलिया ने डियाजियो इंडिया के वर्ल्ड क्लास 2026 (भारत, नेपाल और श्रीलंका) फाइनल्स में ‘बारटेंडर ऑफ द ईयर 2026’ का खिताब अपने नाम किया।

इंदौर के एटेलियर वी से जुड़े करण ने प्रतियोगिता के अपने दूसरे ही साल में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने स्पीड राउंड और ‘द सिंगलटन 12 सेंसरी सेशंस’ चैलेंज भी अपने नाम किया। 800 से अधिक प्रतिभागियों के बीच यह जीत इंदौर के लिए गर्व का विषय बन गई है।

यह भी पढ़े - उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुरुग्राम के ले मेरिडियन में आयोजित फाइनल में करण ने अपने शांत अंदाज, आत्मविश्वास और अनोखे फ्लेवर कॉम्बिनेशन से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी खास ड्रिंक, जिसमें अनियन सोडा और स्पिरुलिना सिरप का इस्तेमाल किया गया, ने सभी का ध्यान खींचा।

डियाजियो इंडिया की आंचल कौशल ने भी उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि करण का आत्मविश्वास और संतुलन काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे शहर से विजेता का उभरना इस मंच की बढ़ती पहुंच और गहराई को दर्शाता है।

इस जीत के साथ करण अब वर्ल्ड क्लास ग्लोबल फाइनल्स 2026 में भारतीय उपमहाद्वीप का प्रतिनिधित्व करेंगे। करण ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है और इंदौर का नाम वैश्विक मंच पर आगे ले जाना गर्व की बात है।

यह जीत इस बात का प्रमाण है कि इंदौर का टैलेंट अब सिर्फ खानपान तक सीमित नहीं, बल्कि ग्लोबल मिक्सोलॉजी मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.