- Hindi News
- मनोरंजन
- के.के. गोस्वामी पहली बार विलेन के रोल में, ‘दिव्य प्रेम’ में बनेंगे बौने जादूगर खंबा
के.के. गोस्वामी पहली बार विलेन के रोल में, ‘दिव्य प्रेम’ में बनेंगे बौने जादूगर खंबा
मध्य प्रदेश। के. के. गोस्वामी अब छोटे पर्दे पर बिल्कुल नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। कॉमेडी किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता इस बार दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में पहली बार दमदार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए के. के. गोस्वामी ने कहा कि यह रोल उनके लिए पूरी तरह अलग है और यही इसकी सबसे खास बात है। उनके अनुसार खंबा दूसरी दुनिया से आने वाला ऐसा बौना जादूगर है, जिसके भीतर गुस्सा, बदला और महत्वाकांक्षा भरी हुई है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में यह भूमिका उन्हें अपनी अभिनय क्षमता के नए रंग दिखाने का अवसर दे रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों के साथ काम करना उनके लिए नया और मजेदार अनुभव है। सेट की तेज रफ्तार और टीम की सकारात्मक ऊर्जा ने उन्हें भी नई प्रेरणा दी है।
के.के. गोस्वामी ने कहा कि इस शो ने उन्हें यह एहसास दिलाया है कि वह एक अभिनेता के रूप में अभी और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
दर्शक दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी को हर सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सिर्फ सन नियो पर देख सकते हैं।
