- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया बीएसए का निजी स्कूलों को अल्टीमेटम, आरटीई के तहत प्रवेश न लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बलिया बीएसए का निजी स्कूलों को अल्टीमेटम, आरटीई के तहत प्रवेश न लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बलिया। आरटीई के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में चयनित बच्चों के प्रवेश में हो रही आनाकानी को बीएसए मनीष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चयनित बच्चों का प्रवेश न लेने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण (रद्द) की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि शिकायतें मिल रही हैं कि कई निजी विद्यालय चयनित बच्चों के प्रवेश में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जो आरटीई अधिनियम का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। इन बच्चों का चयन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के आधार पर किया गया है।
बीएसए ने इस मामले में जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वे अपने-अपने शिक्षा क्षेत्रों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में चयनित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश संबंधित निजी विद्यालयों में सुनिश्चित कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे।
बीएसए की इस सख्त चेतावनी के बाद निजी स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग अब पूरे मामले की निगरानी कर रहा है।
