- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- जनगणना 2027: बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर प्रगणक बनाने की मांग उठाई
जनगणना 2027: बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर प्रगणक बनाने की मांग उठाई
बलिया, जनगणना 2027 के प्रथम चरण में ड्यूटी लगाने को लेकर जनपद के शिक्षामित्रों ने अपनी मांग तेज कर दी है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षामित्र पूर्व में बीएलओ, एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। वर्ष 2011 की जनगणना में भी उन्होंने प्रगणक की भूमिका सफलतापूर्वक निभाई थी, जिससे उन्हें इस कार्य का अनुभव है।
शिक्षामित्रों का कहना है कि उन्हें जनगणना कार्य से अलग रखना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जनगणना 2027 में प्रगणक के पद पर ड्यूटी दी जाए।
इस अवसर पर परवेज अहमद, हरेराम यादव, लाल जी, अशोक सिंह, जागनरायण पाठक, राजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
