- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
बलिया: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा गांव में जिउतिया व्रत की परंपरा के तहत मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाना कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद एक दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी-दस्त तो किसी को तेज चक्कर आने की शिकायत हुई। एक साथ कई लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया।
कई मरीजों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
बीमार लोगों में 26 वर्षीय पिंकी पत्नी पिंटू, 33 वर्षीय पुष्पा, 10 वर्षीय शिवम, 40 वर्षीय फूलमती, 36 वर्षीय सुनीता, 9 वर्षीय देवा, 32 वर्षीय सुमन और 35 वर्षीय रंजिता वर्मा समेत अन्य लोग शामिल हैं।
एक ही दुकान से खरीदे गए मडुआ के आटे से बनी सामग्री खाने के बाद कई लोगों के बीमार पड़ने से ग्रामीणों में आटे की गुणवत्ता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बांसडीह सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. वीरबहादुर ने बताया कि मरीजों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से बीमार मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि कुछ मरीजों का इलाज सीएचसी में जारी है।
