- Hindi News
- बिजनेस
- वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
मुंबई, सितंबर 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के अनुसार, कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का व्यक्तिगत डेथ क्लेम दिया। कंपनी का दावा है कि वह लगातार दूसरे वर्ष औसत व्यक्तिगत मृत्यु दावे की राशि के मामले में शीर्ष पर रही है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स के प्रमुख सारंग गोखले ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल ₹5,149 करोड़ के मृत्यु दावों का निपटारा किया। कंपनी का दावा निपटान अनुपात (Claim Settlement Ratio) 99.3 प्रतिशत रहा।
उन्होंने बताया कि कंपनी स्तर पर जांच नहीं किए गए व्यक्तिगत दावों में अंतिम दस्तावेज प्राप्त होने के बाद औसत निपटान समय 1.1 दिन रहा। कंपनी के अनुसार, तकनीक आधारित सेवाओं के जरिए क्लेम प्रक्रिया को सरल बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है।
कंपनी ने यह भी कहा कि आय, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों में बदलाव के साथ पॉलिसीधारकों को समय-समय पर अपने लाइफ कवर की समीक्षा करनी चाहिए, ताकि बीमा राशि उनकी मौजूदा वित्तीय जरूरतों के अनुरूप बनी रहे।
छह वर्षों में औसत व्यक्तिगत डेथ क्लेम (₹ करोड़)
कंपनी
FY2021
FY2022
FY2023
FY2024
FY2025
FY2026
ICICI Prudential Life
0.10
0.13
0.14
0.14
0.15
0.15
Axis Max Life
0.04
0.06
0.06
0.06
0.07
0.08
HDFC Life
0.06
0.10
0.08
0.08
0.10
0.11
Bajaj Allianz Life
0.03
0.04
0.04
0.04
0.06
0.07
SBI Life
0.04
0.05
0.05
0.05
0.06
0.06
Bharti AXA Life
0.06
0.07
0.07
0.07
0.08
0.07
LIC
0.02
0.02
0.02
0.02
0.02
0.02
स्रोत: संबंधित कंपनियों के सार्वजनिक खुलासे, IRDAI की वार्षिक रिपोर्ट और कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट में उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित।
