- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर क...
‘इंडिया के टॉप 1%’: “शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था” — अनिल कपूर ने शादी और रिश्तों पर कही दिल की बात
मुंबई, अक्टूबर 2026: क्या जिंदगी भर का रिश्ता निभाने के लिए शादी जरूरी है? या बिना शादी के भी दो लोग एक मजबूत रिश्ता कायम रख सकते हैं? स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के आगामी एपिसोड में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर ऐसी ही दिलचस्प बातचीत देखने को मिलेगी।
अनिल कपूर ने बताया शादी को लेकर अपना नजरिया
बातचीत के दौरान अनिल कपूर भी अपनी निजी जिंदगी का अनुभव साझा करते हैं। पत्नी सुनीता कपूर के साथ अपने सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं बोल सकता कि मैंने गलती की है या यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। लेकिन मुझे लगता है कि शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था।”
इसी दौरान गुजरात के शुभम बालांडे अपनी एक खास इच्छा बताते हैं। उनका कहना है कि अगर वह एक करोड़ रुपये जीतते हैं, तो अपनी पत्नी से दोबारा धूमधाम से शादी करना चाहेंगे और उन्हें दूसरे हनीमून पर ले जाएंगे।
शुभम की यह बात अनिल कपूर को भी अपनी शादी के दिनों की याद दिलाती है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद सुनीता अकेले ही हनीमून पर गई थीं, क्योंकि वह उस समय शूटिंग में व्यस्त थे। शुभम की बात सुनकर अनिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “आपने मुझे आइडिया दिया कि हनीमून दोबारा प्लान किया जा सकता है।”
बिना शादी के 35 साल से रिश्ता निभा रहे सुमीत, सिंगल रहकर खुश रोचक और अपनी पत्नी से दोबारा शादी करने की इच्छा रखने वाले शुभम की अलग-अलग कहानियां इस बातचीत को खास बनाती हैं। वहीं, शुभम की बात से अनिल कपूर को भी सुनीता के साथ दूसरे हनीमून का विचार मिल गया।
देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।
