एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर

दिल्ली, सितंबर 2026: ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एसूस इंडिया ने देशभर में अपनी रिटेल पहुंच मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए दिल्ली के द्वारका में नया एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू किया है। 288 वर्ग फीट में फैले इस स्टोर में कंपनी के लैपटॉप, डेस्कटॉप, गेमिंग डिवाइस और एक्सेसरीज की रेंज उपलब्ध होगी।

यह दिल्ली में एसूस का तीसरा एक्सक्लूसिव स्टोर है। स्टोर पर वीवोबुक, जेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप, गेमिंग डेस्कटॉप, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप और विभिन्न एक्सेसरीज उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भी पढ़े - यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच

एसूस इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर, कंज्यूमर पीसी एवं गेमिंग बिजनेस, जिग्नेश भावसार ने कहा कि दिल्ली कंपनी के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। द्वारका में नया स्टोर शुरू करना उपभोक्ताओं को एसूस की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी रणनीतिक रिटेल विस्तार योजना के तहत आने वाले समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में नए टचपॉइंट विकसित करने और ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर काम करती रहेगी।

स्टोर का पता: एसूस एक्सक्लूसिव स्टोर – न्यू बेरको इलेक्ट्रॉनिक्स, द्वारका मोड़, दिल्ली।

एसूस के बारे में

एसूस एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो डिवाइसेस, कंपोनेंट्स और सॉल्यूशंस विकसित करती है। कंपनी के अनुसार, उसके पास 5,000 इन-हाउस आरएंडडी विशेषज्ञों की टीम है। एसूस क्वालिटी, इनोवेशन और डिजाइन के क्षेत्र में काम करती है और कंपनी को विभिन्न वैश्विक मंचों पर कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.