- Hindi News
- मनोरंजन
- ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में मुस्कान बामने का नया अवतार, पुरुष के भेष में नजर आएंगी शनाया
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में मुस्कान बामने का नया अवतार, पुरुष के भेष में नजर आएंगी शनाया
मुंबई, अक्टूबर 2026: सोनी सब के शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में कहानी एक नए और दिलचस्प मोड़ पर पहुंचने वाली है। आगामी ट्रैक में शनाया का किरदार निभा रहीं मुस्कान बामने एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगी। बापोदरा के राजनीतिक अभियान में मदद करने के लिए शनाया अपनी पहचान छिपाकर ‘सीन’ नाम के एक पुरुष का रूप धारण करेंगी।
अलग लुक के साथ प्रयोग करना रहा खास अनुभव
शनाया के इस नए अवतार को निभाने के लिए मुस्कान ने अपने लुक और व्यक्तित्व में कई बदलाव किए हैं। उनका कहना है कि इस किरदार के जरिए उन्हें कुछ बिल्कुल अलग करने और नए अंदाज में अभिनय करने का अवसर मिला।
मुस्कान बामने ने अपने अनुभव के बारे में कहा, “सीन के किरदार में ढलना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था क्योंकि मुझे एक बिल्कुल अलग लुक और व्यक्तित्व के साथ प्रयोग करने का मौका मिला। मैंने अपने चाचू और भाई के हाव-भाव पर भी ध्यान दिया ताकि उनके तौर-तरीकों को समझ सकूं और सही आवाज पाने के लिए अपनी वॉइस मॉड्यूलेशन पर अभ्यास किया।”
उन्होंने आगे कहा कि कपड़े, मूंछ, सनग्लासेस और टोपी वाले लुक ने उन्हें किरदार में ढलने में काफी मदद की। मुस्कान के मुताबिक, अलग तरह के किरदार निभाना और कुछ नया करने की कोशिश करना उनके लिए हमेशा रोमांचक अनुभव होता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘सीन’ के रूप में शनाया बापोदरा के अभियान में किस तरह मदद करती हैं और अपनी असली पहचान को कितने समय तक छिपा पाती हैं।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर देखें।
