बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर 10 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। सभी स्थानांतरित प्रभारियों को तत्काल अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादले के तहत दुबहड़ थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को नरहीं का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं चितबड़ागांव थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दुबहड़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े - 45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद

नरहीं थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को सिकंदरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुशील दूबे को सिकंदरपुर से हटाकर खेजुरी थाने की कमान दी गई है। वहीं पुलिस लाइन से अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव का थानाध्यक्ष बनाकर भेजा गया है।

इन थाना प्रभारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

एसटी सेल से राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बांसडीहरोड के वर्तमान थानाध्यक्ष बंश बहादुर को डीसीआरबी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

खेजुरी थानाध्यक्ष लालमणि सरोज को चितबड़ागांव थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पकड़ी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को भीमपुरा थाने की कमान सौंपी गई है।

एसपी ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.