डियाजियो इंडिया ने नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 का किया लॉन्च, नई पीढ़ी के लिए बदला ब्रांड का अंदाज

भारत, सितंबर 2026: डियाजियो इंडिया ने मैकडॉवेल्स नंबर 1 के नए रूप को पेश किया है। ब्रांड के 125 वर्षों के इतिहास में किए गए इस बदलाव में अतिरिक्त स्कॉच के साथ अपग्रेडेड ब्लेंड, नया लिक्विड प्रोफाइल और प्रीमियम विजुअल पहचान शामिल है।

कंपनी के मुताबिक, यह बदलाव सिर्फ पैकेजिंग रिफ्रेश तक सीमित नहीं है। नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 में पारंपरिक स्कॉच फ्लेवर प्रोफाइल को बनाए रखते हुए इसे नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप तैयार किया गया है। ब्रांड की पहचान और लंबे समय से कायम उपभोक्ता भरोसे को बरकरार रखते हुए क्वालिटी और क्राफ्ट्समैनशिप पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़े - यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच

अतिरिक्त स्कॉच के साथ नया ब्लेंड

नए ब्लेंड में चुनिंदा इम्पोर्टेड स्कॉच, इंडियन माल्ट्स और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स को शामिल किया गया है। इसे चुनिंदा ओक और अमेरिकन बैरल्स में मैच्योर किया जाता है तथा भारत और स्कॉटलैंड में ब्लेंड किया जाता है।

कंपनी के अनुसार, नए लिक्विड को 100 से अधिक क्वालिटी चेक्स के जरिए परखा गया है। इसमें वनीला, हल्की ग्रेन स्वीटनेस और मेलो माल्ट के नोट्स के साथ मैच्योर वुड और डेलिकेट स्वीट स्पाइस के संकेत मिलते हैं। पैलेट पर सॉफ्ट माल्टी, वुडी और वनीला नोट्स के बाद क्लीन और स्मूथ फिनिश मिलती है।

बोतल और विजुअल पहचान भी बदली

मैकडॉवेल्स नंबर 1 के ट्रांसफॉर्मेशन के साथ बोतल को भी नए डिजाइन में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, नई पैकेजिंग ब्रांड को शेल्फ पर ज्यादा प्रीमियम और अलग पहचान देने के लिए तैयार की गई है।

डियाजियो इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रुचिरा जैतली ने कहा कि आज के व्हिस्की उपभोक्ता वैल्यू को सिर्फ कीमत के आधार पर नहीं देखते, बल्कि क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और एक्सपीरियंस भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने बताया कि नए बदलाव के लिए 11 बाजारों में 10,000 से अधिक उपभोक्ताओं से मिले इनसाइट्स का इस्तेमाल किया गया। उनके मुताबिक, उद्देश्य मैकडॉवेल्स नंबर 1 की पहचान और उपभोक्ता भरोसे को बनाए रखते हुए ब्रांड को नई पीढ़ी की पसंद के अनुरूप विकसित करना है।

कंपनी के अनुसार, हर वर्ष 30 मिलियन से अधिक केस की बिक्री वाला मैकडॉवेल्स नंबर 1 भारतीय व्हिस्की बाजार में अपनी मौजूदगी के साथ इस नए रूप के जरिए मास प्रीमियम सेगमेंट में गुणवत्ता और अनुभव पर अधिक जोर देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा गांधी जयंती पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की गांधी जी की सीख, बताया किन मूल्यों से मिलती है प्रेरणा
मुंबई, सितंबर 2026: महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, दयालुता, धैर्य और सादगी जैसे विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते...
‘हमारी राधा’ में बड़ा खुलासा: गैरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सच सामने आते ही टूटा राधा का भरोसा
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा खुलासा: टाइगर को पता चला पुष्पा ही है उसकी माँ, रिश्ते में आएगा नया मोड़
वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का दावा
एसूस ने दिल्ली के द्वारका में खोला नया एक्सक्लूसिव स्टोर, रिटेल नेटवर्क विस्तार पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.